चिकित्सा शिक्षा विभाग का फैसला, निवासी डॉक्टरों को मिलेंगे 1 लाख 21 हजार

Medical Education Departments decision, resident doctors will get 1 lakh 21 thousand
चिकित्सा शिक्षा विभाग का फैसला, निवासी डॉक्टरों को मिलेंगे 1 लाख 21 हजार
महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा विभाग का फैसला, निवासी डॉक्टरों को मिलेंगे 1 लाख 21 हजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के सभी सरकारी और मनपा के  प्रत्येक निवासी डॉक्टरों को 1 लाख 21 हजार रुपए दिया जाएगा। सरकार ने कोविड काल के दौरान निवासी डॉक्टरों के योगदान को देखते हुए यह फैसला किया है। शुक्रवार को राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार सरकारी और मनपा के चिकित्सा महाविद्यालयों और शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी निवासी डॉक्टरों को कोविड योगदान के लिए आभार के रूप में प्रत्येक 1 लाख 21 हजार देने का निर्णय किया गया है। इसके पहले महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किया था। जिस पर बीते 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निवासी डॉक्टरों की मांगों को लेकर तत्काल समाधान खोजने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए थे। इसके मद्देनजर सरकार ने निवासी डॉक्टरों को निधि देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले पर मार्ड के अध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर ढोबले ने खुशी जाहिर की है। 
 

Created On :   8 Oct 2021 3:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story