गोंदिया में 43.5 और भंडारा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Mercury reaches 43.5 degrees Celsius in Gondia and 43.2 degrees Celsius in Bhandara
गोंदिया में 43.5 और भंडारा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
आग उगल रहा सूरज गोंदिया में 43.5 और भंडारा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया/ भंडारा। दोनो जिले का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गुुरुवार को गोंदिया का तापमान 43.5 रहा। वहीं भंडारा का तापमान 43.2 डि.से रहा। भंडारा जिले में गर्मी चरम पर है। बढ़ता तापमान हर दिन नए रिकार्ड बना रहा है। गुरुवार, 28 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डि. से. दर्ज किया गया। यह बुधवार यानि एक दिन पहले के तापमान से 0.4 डि. से. कम था। गर्मी के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित होकर मार्ग सुनसान नजर आ रहे हैं। इस बार मार्च माह से ही जिले का तापमान 40 डि. से. से अधिक दर्ज किया गया। अप्रैल का अंतिम सप्ताह भी गर्म रहा। तापमान 40 डि. से. से अधिक होने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.2 डि. से. दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डि. से. दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

Created On :   29 April 2022 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story