बामसेफ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मेश्राम बोले- आज संवैधानिक मूल्यों का हो रहा विरोध

Meshram said- oppose of constitutional values is not good for us
बामसेफ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मेश्राम बोले- आज संवैधानिक मूल्यों का हो रहा विरोध
बामसेफ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मेश्राम बोले- आज संवैधानिक मूल्यों का हो रहा विरोध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए तीसरी शक्ति का निर्माण करना होगा। उन्होंने कांग्रेस-भाजपा दोनों पर प्रहार किया। उन्होंने इसासनी में हुए बामसेफ की राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर अध्यक्ष के रूप में कहा कि देश में 26 जनवरी 1950 में संविधान लागू हुआ और आज संवैधानिक मूल्यों का विरोध हो रहा है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने मनुवाद पर प्रहार किया था। संविधान पर अमल होना चाहिए। देश में लोकतंत्र मजबूत चाहिए, तो विपक्ष मजबूत होने के साथ ही चुनाव भी निष्पक्ष होना चाहिए। 

मेश्राम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व भाजपा की विचारधारा एक है। दोनों संविधान के खिलाफ काम कर रही हैं। एससी, एसटी के 131 और ओबीसी सांसदों को बोलने नहीं दिया जाता। पार्टी मंच पर भी बात नहीं रखने दी जाती। देश में मजबूत विपक्ष नहीं है। कांग्रेस-भाजपा मिली हुई है। उन्होंने पीड़ित लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का आह्वान किया। इस दौरान वामन मेश्राम लिखित दृष्टिकोण किताब का खंड एम. एम. देशमुख को भेंट किया गया। मंच पर प्रमुखता से सुखविंदर सिंह, वीरेंद्र यादव, भजमन बेहरा उपस्थित थे। अधिवेशन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। 
 

Created On :   23 Dec 2018 6:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story