- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मेट्रो का सब स्टेशन तैयार : ...
मेट्रो का सब स्टेशन तैयार : फर्राटे से दौड़ेगी मेट्रो, 250 करोड़ का प्रोजेक्ट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मंगलवार को मेट्रो प्रशासन ने अपना पहला सब स्टेशन पूरा कर इसका शुभारंभ कर दिया है। अब यहां मिलने वाले करंट की मदद से बिना कोई रूकावट फर्राटे से मेट्रो दौड़ेगी। अब तक हिंगणा क्षेत्र से होनेवाले विद्युत प्रवाह की मदद से मेट्रो चलाई जा रही थी। जो पूरी तरह से सक्षम नहीं था। लेकिन अब उपरोक्त सब स्टेशन की मदद से फर्राटे से गाड़ियां दौड़ सकेगी। इसके अलावा एक और सब स्टेशन मेट्रो बनानेवाला है। मेट्रो के एम डी बृजेश दीक्षित ने उपरोकक्त सब स्टेशन का उद्घाटन कर व्यवस्था शुरू कराई है।
नागपुर शहर में गत 4 वर्षों से मेट्रो अपनी नींव जमा रही है। मुख्य उद्देश्य शहर के चारों दिशा में व्यस्त सड़कों के उपर से मेट्रो रेल चलाना है। काफी हद तक मेट्रो इसमें सफल भी हो गई है। वर्तमान स्थिति में बर्डी से खापरी तक रुट क्लीयर किया गया है। जहां रोजाना दो दर्जन मेट्रो चल रही है। धीरे-धीरे हिंगणा से बर्डी मेट्रो को शुरू किया जाएगा। जिसका काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेट्रो चलाने के लिए रोजाना सैकड़ों यूनिट की दरकार रहती है। जिसके लिए सब स्टेशन का बनना जरूरी है। फिलहाल मेट्रो का एक ही रूट चलने के कारण अब तक इसे अस्थाई तौर पर बिजली आपूर्ति करना संभव हो रहा था। लेकिन आनेवाले दिनों में पूरी तरह मेट्रो व्यवस्था शुरू होने के बाद यह व्यवस्था अधूरी साबित होती। ऐसे में 250 करोड़ रुपये का सब स्टेशन बनाने की जद्दोजहद मेट्रो ने 2 वर्ष पहले शुरू की थी। जिसे मंगलवार को पूरा किया है। बर्डी के यशवंत स्टेडियम के सामने इसका निर्माण किया गया है। 3 मंजिला इमारत में बडी-बड़ी मशीनों के माध्यम से मानकापुर से बिजली लेकर यहां से मेट्रो के ओएचई को विद्युत सप्लाय किया जा रहा है। मंगलवार को मेट्रो के एम डी बृजेश दीक्षित ने इसका उद्घाटन किया।
एक सब स्टेशन का होगा निर्माण
मेट्रो की ओर से इस सब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक ओर सब स्टेशन का निर्माण किया जानेवाला है। ताकि आपातकालीन स्थिति में एक दूसरे सब स्टेशन पर निर्भर रहा जा सके। हालांकि इसे बनने के लिए अभी लंबा समय जरूर लगेगा।
Created On :   13 Aug 2019 4:18 PM IST