मिलिंद का खुलासा : दो बार मन में आया था आत्महत्या का विचार, बस खुद को संभाल लिया

Milinds revelation: Idea of suicide came to twice in Mind, just managed myself
मिलिंद का खुलासा : दो बार मन में आया था आत्महत्या का विचार, बस खुद को संभाल लिया
मिलिंद का खुलासा : दो बार मन में आया था आत्महत्या का विचार, बस खुद को संभाल लिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोग स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवडा ने एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दो बार उनके मन में भी आत्महत्या का विचार आया था। 

मिलिंद ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि उनके मन में दो बार आत्महत्या का विचार आया था। एक बार तब जब वे 16 साल के थे। दूसरी बार सांसद होने के बाद इस तरह के विचार आए, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और दुख के साथ जीना सीख लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विचारों से बचने के लिए जरुरी है कि परिवार व मित्रों के सम्पर्क में रहें और अपने अंदर के राक्षस से लड़ते रहें, उसे कभी बाहर मत आने दें। 

जीवन सुंदर है, आगे निकलने की होड़ से बचो और जो चीज आपको अच्छी लगती है, वही करें। खाना बनाना, संगीत, यात्रा, पढ़ना-लिखने जैसे अपने शौक पूरे करिए। मिलिंद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवडा के बेटे हैं और उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेताओं में होती है। 

 


 

Created On :   15 Jun 2020 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story