रेल मंत्रालय माल ढुलाई के लिए भी शुरु करेगा वंदे भारत रेलगाड़ी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
लक्ष्य रेल मंत्रालय माल ढुलाई के लिए भी शुरु करेगा वंदे भारत रेलगाड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन विभिन्न कारणों से काफी चर्चा में रही हैं। यात्रियों के लिए शुरु की गई वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद रेल मंत्रालय माल ढुलाई के लिए भी वंदे भारत रेलगाड़ी शुरु करने जा रहा है। ऐसी पहली सेवा दिल्ली और मुंबई के बीच शुरु की जा रही है। रेल मंत्रालय के अनुसार ये रेलगाड़िया अधिक मूल्य के ऐसे नाजुक सामानों को लेकर जायेंगी, जिनकी ढुलाई इस समय परिवहन के अन्य साधनों से की जा रही है। मंत्रालय ने कहा है कि माल ढुलाई की ये सेवाएं वंदे भारत प्लेटफार्म पर बने नए फ्रेट इलेक्टिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) रोलिंग स्टॉक के जरिए संचालित होंगी। रेल मंत्रालय ने कहा है कि ऐसी सेवाएं अन्य मार्गों पर उसकी पहचान संभावित ग्राहकों और अन्य हितधारकों के परामर्श से की जायेगी। 
 

Created On :   13 Oct 2022 10:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story