अपने ही घर में फंदा लगाकर फांसी पर लटकी नाबालिग

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी अपने ही घर में फंदा लगाकर फांसी पर लटकी नाबालिग

डिजिटल डेस्क,सिवनी। किंदरई थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने ही घर में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंडिया गांव में रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी ने शनिवार को उस वक्त फांसी लगा ली जब घर में कोई नहीं था। माता पिता खेत में काम करने गए हुए थे। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो बिटिया फंदे पर लटकती हुई मिली। बेटी के इस तरह से जान देने से परिजन सदमे में हैं जिसके कारण वे कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
 

Created On :   26 Dec 2022 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story