- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- तिरोड़ा वन परिक्षेत्र से लाखों के...
तिरोड़ा वन परिक्षेत्र से लाखों के गौण खनिज और वन संपत्ति हो रहे चोरी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. तिरोड़ा वन परिक्षेत्र से लाखों रुपयों का गौण खनिज चोरी हो रहा है। लेकिन वन विभाग इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के लिए अज्ञातों के खिलाफ मामले दर्ज करा रहा हैं। इसी तरह वन परिक्षेत्र के इंदोरा सहवन क्षेत्र गोठनगांव स्थित गुट क्रमांक 738 से लगभग 300 ब्रास मुरुम की चोरी होने की घटना सामने आई है। लेकिन अब तक चोरी करनेवालों को पकड़ा नहीं गया है।
इस मामले की जांच न करते हुए तथा इस प्रकरण को दबाने का काम वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस तरह का आरोप सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता राजेश तायवाड़े द्वारा लगाया गया है। इस मामले की शिकायत तायवाड़े ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष नेता अजित पवार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, वन मंत्री के सचिव, जिलाधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, तिरोड़ा के तहसीलदार से की है। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि तिरोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत इंदोरा सहवन क्षेत्र ठाणेगांव आता है।
इस वन भूमि से लगभग 300 ब्रास मुरुम का अवैध उत्खनन कर चोरी कर लिया गया है। जिसकी कीमत लाखों में है। यह घटना 20 अक्टूबर को सामने आई थी। चर्चा है कि इतनी बड़ी चोरी एक दिन की न होकर मुरुम की चोरी करने के लिए लगभग 4 से 5 दिन से अधिक का समय लगा होगा। इसके बावजूद वन विभाग को भनक क्यों नहीं लगी? इस मामले को लेकर वन विभाग की ओर संदेह की निगाह से देखा भी जा रहा हैं।
जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.जी. मून व राजस्व की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दिया है। लेकिन इस मामले को लेकर सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता राजेश तायवाड़े ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए वन विभाग की ही जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए वन विभाग के खिलाफ उपरोक्त मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है।
Created On :   31 Oct 2022 7:23 PM IST