क्वारेंटाइन सेंटर में नाबालिग से हुई छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार 

Minor molested at Quarantine Center, accused employee arrested
क्वारेंटाइन सेंटर में नाबालिग से हुई छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार 
क्वारेंटाइन सेंटर में नाबालिग से हुई छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के मानखुर्द इलाके में स्थित एक को क्वारेंटाइन सेंटर में 17 साल की नाबालिग से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी 20 साल का कर्मचारी है जिस पर क्वारेंटाइन सेंटर में जंतुनाशकों के छिड़काव की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नौ सितंबर से कोविड सेंटर में थी। परिवार के किसी और सदस्य को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था इसलिए वह क्वारेंटाइन सेंटर में अकेली थी।

वारदात न्यू म्हाडा वसंत क्वारेंटाइन सेंटर में हुई। दीपेश सालवी नाम के आरोपी को यहां ठेके पर जंतुनाशकों के छिड़काव के लिए रखा गया था। पीड़िता दूसरी लड़कियों के साथ 13वीं मंजिल पर बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में थी। आरोपी सोमवार रात पीडिता के पास पहुंचा और उससे अश्लील हरकत शुरू कर दी। लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। लड़की ने अपने परिवार वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सीनियर इंस्पेक्टर प्रकाश चौगुले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 और पाक्सो कानून की धारा 8 और  12 के तहत नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो चश्मदीद भी है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  

 

Created On :   15 Sept 2020 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story