5 लाख के लिए नाबालिग नौकर ने मालिक के बेटे का किया कत्ल, पकड़ा गया आरोपी

Minor Servant killed owners Child for five lakh rupees
5 लाख के लिए नाबालिग नौकर ने मालिक के बेटे का किया कत्ल, पकड़ा गया आरोपी
5 लाख के लिए नाबालिग नौकर ने मालिक के बेटे का किया कत्ल, पकड़ा गया आरोपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पांच लाख रुपए वसूली की कोशिश में एक व्यापारी के नाबालिग नौकर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर उसके 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। घटना मुंबई से सटे भिवंडी इलाके की है। पांच दिनों से लापता लड़के का शव शुक्रवार सुबह मुंबई-नाशिक हाईवे के पास स्थित ओवली गांव में एक पाइपलाइन के किनारे मिली। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है। जिस बच्चे की हत्या हुई उसका नाम बिलाल कुरैशी है। बिलाल के पिता शकील की निजामपुर स्थित कुरैशीनगर में मांस (मीट) की दुकान है। 28 अक्टूबर को बिलाल अपने पिता की दुकान पर गया था लेकिन वहां से वापसी के दौरान गायब हो गया। काफी खोजने के बाद भी बिलाल नहीं मिला।

इस बीच एक शख्स ने बिलाल को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। यही नहीं फोन करने वाले शख्स ने शकील को धमकाया कि अगर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। लेकिन शकील ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। लेकिन शुक्रवार को बिलाल का शव मिला। बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसका शव पहचान में न आए इसलिए सिर पत्थर से कुचल दिया गया था। 

नाबालिग नौकर ने मालिक के बेटे का किया कत्ल

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि हत्याकांड को व्यापारी के यहां काम कर चुके पुराने नाबालिग नौकर और उसके एक साथी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में वाहिद अंसारी नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी का पूर्व नौकर अपने परिवार के साथ फरार है। सीनियर इंस्पेक्टर वीडी भिसे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

 

Created On :   2 Nov 2018 2:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story