दुराचार पीडि़ता ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Misconduct victim attempts suicide, hospitalized
दुराचार पीडि़ता ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
दुराचार पीडि़ता ने किया खुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया। परासिया थाना क्षेत्र की एक दुराचार पीडि़ता ने मंगलवार शाम को विषाक्त पदार्थ पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए तामिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद युवती की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।  
पुलिस ने बताया कि बीती 15 फरवरी को गुलचंद मेहंगिया ने युवती के साथ दुराचार किया था। दुराचार पीडि़ता इस घटना से इतनी आहत थी कि वह अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी परिजनों को भी नहीं दे पाई। पीडि़ता ने 16 फरवरी की शाम विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक हालत बिगडऩे पर परिजनों ने पीडि़ता से पूछताछ की तब उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवती को तामिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और डायल-100 पर इसकी सूचना दी। परासिया टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि पीडि़ता के बयान लेकर आरोपी 50 वर्षीय गुलचंद मेहंगिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त युवती ने विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इलाज के बाद युवती की हालत सामान्य है।
झाडफ़ूंक के बहाने दुराचार-
बताया जा रहा है कि आरोपी झाडफ़ूंक कर लोगों की बीमारियों का इलाज करने का दावा करता है। युवती कुछ दिनों से बीमार थी। अपनी बीमारी का इलाज कराने वह आरोपी के पास गई थी। भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती से दुराचार किया। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।  
छापेमारी कर आरोपी को दबोचा-
युवती से दुराचार की वारदात और पीडि़ता द्वारा विषाक्त पदार्थ के सेवन की सूचना मिलने पर एसपी विवेक अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को बुधवार को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।  
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार-
इधर कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर 2017 से नरेन्द्र वर्मा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र वर्मा के खिलाफ धारा 376 (2) एन के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
- दुराचार पीडि़ता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के बाद पीडि़ता की हालत सामान्य है। पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी गुलचंद मेहंगिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।  
- अनिल शुक्ला, एसडीओपी, परासिया

Created On :   17 Feb 2021 5:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story