विधायक फुके की उपमुख्यमंत्री से मांग- होमगार्डस को नियमित सेवा में लिया जाए

MLA Phukes demand from the Deputy Chief Minister, Home guards should be taken in regular service
विधायक फुके की उपमुख्यमंत्री से मांग- होमगार्डस को नियमित सेवा में लिया जाए
गोंदिया विधायक फुके की उपमुख्यमंत्री से मांग- होमगार्डस को नियमित सेवा में लिया जाए

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य में वर्ष 1946 से सेवारत गृहरक्षक (होमगार्ड) संगठन की वाजिब मांगे भी अब तक पुरी नहीं हो पाने के कारण वह परेशानी में है। आज भी होमगार्ड अपने कर्तव्यों का पालन कर हर मुसीबत, आपदा, कानून व्यवस्था, मोर्चे, आंदोलन, धार्मिक उत्सव में पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते है, लेकिन उनके साथ अभी राज्य में न्याय नहीं हो पा रहा है। उन्हें वर्ष में मात्र 40-50 दिनों तक ही रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। वह भी अत्यंत कम मानधन पर।

0महाराष्ट्र राज्य में होमगार्डों की ज्वलंत समस्या को लेकर विधायक डा. परिणय फुके ने शिंदे-फड़नवीस सरकार से मांग की है कि होमगार्डो को पुरे वर्षभर काम उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें शासकीय सेवा में नियमित किया जाए। इस संबंध में विधायक डा. परिणय फुके ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को सौंपे गए पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य राज्यों में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशो के अनुसार होमगार्डो को नियमित सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

राज्य में देवेंद्र फड़णवीस सरकार के रहते होमगार्डो की आर्थिक स्थिति व उनके कार्यो को देख उन्हें राज्य में 180 दिन तक कार्य उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार ने उन्हें बंद कर उनके साथ अन्याय किया। जिसके कारण वर्ष में गिने-चुने दिनों तक काम मिलने के कारण आज होमगार्डो के परिवार की आर्थिक स्थिति तंगहाली से गुजर रही है। राज्य में 55 हजार से अधिक होमगार्ड है जो सरकार से नियमित करने हेतु एवं वेतन में बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे है। विधायक फुके ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि वे होमगार्डो के प्रति योग्य कदम उठाकर उन्हें न्याय दे।

Created On :   19 Oct 2022 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story