- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- ताड़ोबा से सटे गांवों में शुरू होगा...
ताड़ोबा से सटे गांवों में शुरू होगा मोबाइल अस्पताल ,70 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। विश्व विख्यात ताड़ोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प से सटे गांवों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दृष्टि से वहां घूमता(मोबाइल) अस्पताल शुरू किया जाएगा, जिससे चंद्रपुर तहसील अधीनस्थ गांवों के 70 हजार लोगों को इस सेवा का इसका लाभ मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्वी अशोक तिरामल इस सेवाभावी संस्था के सहयोग से यह मोबाइल अस्पताल शुरू किया जाएगा। इसका लोकार्पण समारोह आगामी 14 सितंबर को चंद्रपुर समीपस्थ ग्राम पिंपलखुट में जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की मुख्य मौजूदगी में होगा। ताड़ोबा अधीनस्थ आदिवासी बहुल गांवों के लिए यह घूमता(मोबाइल) अस्पताल बड़ी राहत देगा, ऐसी जानकारी मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में दी है। उल्लेखनीय है कि, ताड़ोबा से सटे यह गांव मुख्य रूप से आदिवासी बहुल है। ऐसे में जंगलों से सटे गांवों में जंगली पशुओं का विचरण रहता है, जिससे आएदिन मनुष्य व वन्यजीवों के संघर्ष की घटनाएं सामने आती है। ऐसी स्थिति में उन्हे समय पर तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती। कई बार वे अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में उन्हे जोखिम भी उठाने की नौबत आती है। यह न हो, उन्हे उनके अपने गांवों में ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इस उद्देश से यह घूमता(मोबाइल) अस्पताल शुरू किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने दी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
तहसील के सावंगी गुट ग्राम पंचायत के तहत समाविष्ट गांधीनगर के नागरिकों ने आगामी विधानसभा चुनाव पर बहिष्कार डालने का निर्णय लिया है। इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी शेखर सिंह को भिजवाया गया। जिसके चलते तहसील के राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि, गांधीनगर ग्राम बाढ़ग़्रस्त पुनर्वासित होकर सावंगी ग्रापं में शामिल है। वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की निरंतर अनदेखी के कारण गांव का विकास नहीं हो पाया है। पिछले 12 वर्षों से गांधीनगर में पृथक ग्रापं की मांग ठंडे बस्ते में है। पृथक ग्रापं के गठन के लिए स्थानीय ग्रामसभा, पंस सभा, जिप के स्थायी समिति की सभाओं की मंजूरी प्राप्त हुई है। लेकिन अब तक सरकारी स्तर पर इस ओर कदम नहीं उठाया गया। पृथक ग्रापं के अभाव में आज भी गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। गांव के नागरिकों को आज भी सावंगी ग्रापं पर आश्रित होना पड़ रहा है। इसी कारण पृथक ग्रापं के गठन तक आगामी विस चुनाव पर बहिष्कार करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है। गांव में एक विशेष सभा का आयोजन कर इस संदर्भ का निर्णय लिया गया। साथ ही जिलाधिकारी शेखर सिंह को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया।
Created On :   11 Sept 2019 3:00 PM IST