धनतेरस पर जमकर बरसा धन, ट्राफिक जाम से हुई परेशानी   

Money rained heavily on Dhanteras, problems caused by traffic jams
धनतेरस पर जमकर बरसा धन, ट्राफिक जाम से हुई परेशानी   
चंद्रपुर धनतेरस पर जमकर बरसा धन, ट्राफिक जाम से हुई परेशानी   

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। धनतेरस के  दिन बाजार में लोगों की भीड़ पड़ी। ज्वेलरी के साथ अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की गई। वििवध ज्वेलरी की  दुकानों में लोगों की अपेक्षाकृत खरीदारी दिखी। गौरतलब है कि,   दीपावली का पर्व इस समय पूरा शहर धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। 5 दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस पर्व के साथ हुआ। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदी को शुभ मानते हैं। इस दिन हर परिवार सोने चांदी का कोई न कोई आभूषण अवश्य ही खरीदता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई सामग्री न केवल जीवन में उसकी खरीदी के लिए आर्थिक उन्नति बनाती है, बल्कि खरीदी की गई सामग्री जीवन भर शुभ परिणाम देती है। 

इसलिए विशेष रूप से धनतेरस के लिए सोने-चांदी के आभूषण नए कपड़े, नए वाहन आदि खरीदने के लिए शहर की दुकानों में भीड़ जुटती है। लेकिन इन दिनों महंगाई की मार से हर वर्ग बेजार है। इसके बाद भी बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। धनतेरस को सोने-चांदी के आभूषण की खरीदी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे देखते हुए सराफा लाइन के सभी स्वर्णाभूषण विक्रेताओं ने विशेष व्यवस्था की थी। ताकि खरीदारों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। इसके अलावा परिसर में पुलिस का  बंदोबस्त रखा गया था। बाजार में भीड़ से ट्राफिक जाम की समस्या निर्माण हो गई। दीपावली पर्व मनाने के लिए खरीदारी के लिए मुख्य मार्केट पहुंचे लोगों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महंगाई के असर का सामना करना पड़ रहा है।  साजसज्जा, व्यंजन समेत हर चीज के दाम आसमान छूने से लोगों का पसीना छूट गया। 

ट्राफिक जाम से हुई परेशानी   

बाजार में भीड़ के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग और कस्तूरबा मार्ग पर ट्राफिक जाम की समस्या निर्माण हो रही है। शहर के मुख्य मार्केट में लोगों में कोरोना का डर बिल्कुल भी नजर नहीं आया। जहां एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रहीं थीं, वहीं अधिकांश लोग तो मुंह पर मास्क पहने हुए भी नहीं थे। कस्तूरबा मार्ग पर वसंत भवन से लेकर गिरनार चौक तक दुकानों के सामने खरीदारों की भीड़ थी। गांधी चौक के बाजार में रौनक छाई हुई थी। इसी तरह का नजारा यहां तुकूम परिसर और बंगाली कैम्प परिसर में ही रहा। पूजा की आवश्यक सामग्री, दीपों की दुकानों, पटाखों की दुकानों में भीड़  नजर आ रही है। भीड़ के चलते यहां यातायत कर्मियों को यातायात सुचारू करने में एड़ीचोटी का जोर लगाना पड़ा। व्यापारियों के अनुसार कोरोना असर के बाद थोड़ी अच्छी ग्राहकी दिखी।

Created On :   3 Nov 2021 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story