विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून अधिवेशन टला

Monsoon session of legislature to start from July 18 postponed
विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून अधिवेशन टला
महाराष्ट्र विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून अधिवेशन टला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानमंडल का 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून अधिवेशन को टाल दिया गया है। शुक्रवार को विधानमंडल सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। विधानमंडल सचिवालय ने बताया कि राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग की ओर से सूचित करने के बाद मानसून अधिवेशन को स्थगित किया गया है। विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को मानसून अधिवेशन टाले जाने के बारे में अवगत कर दिया गया है। अब मानसून सत्र के नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके पहले तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने 18 जुलाई को मानसून सत्र आयोजित करने का फैसला लिया था। लेकिन राज्य में बीते 30 जून को भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट वाली नई सरकार का गठन हुआ है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विधानभवन में मतदान होगा। इसके अलावा नई शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं हो पाया है। इसके मद्देनजर अब मानसून अधिवेशन को टालने का फैसला लिया गया है। 

 

Created On :   15 July 2022 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story