नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के किनारे लगेंगे 33 लाख से ज्यादा पेड़, जल्द शुरू होगा काम

More than 33 lakh trees will be planted along the Nagpur-Mumbai prosperity highway, work will start soon
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के किनारे लगेंगे 33 लाख से ज्यादा पेड़, जल्द शुरू होगा काम
निविदाओं को मंजूरी नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के किनारे लगेंगे 33 लाख से ज्यादा पेड़, जल्द शुरू होगा काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग के दोनों ओर 33 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए 13 निविदाओं को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही पेड़ लगाने का काम शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एनएसआरडीसी) ने चरणबद्ध तरीके से यह काम करने का फैसला किया है। समृद्धि महामार्ग के किनारे 11 लाख 35 हजार बड़े पेड़, 22 लाख छोटे पेड़ और बेल बूटे लगाए जाएंगे। एमएसआरडीसी के एक अधिकारी ने बताया कि समृद्धि महामार्ग का काम 15 हिस्सों में बांटा गया है इसलिए पेड़ लगाने का काम भी 15 हिस्सों में करने का फैसला किया गया है। इसके लिए 15 टेंडर निकाले गए थे जिनमें से 13 को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल समृद्धि महामार्ग को बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ काटने पड़े थे। वास्तव में कितने पेड़ काटे गए इसका अधिकृत आंकड़ा तो उपलब्ध नहीं है लेकिन माना जाता है कि परियोजना के लिए डेढ़ लाख से अधिक पेड़ काटे गए हैं। निविदा प्रक्रिया कई सालों से पूरी नहीं हो पाई थी इससे भी लोगों में नाराजगी थी। नियम है कि परियोजनाओं के लिए काटे गए पेड़ों के बदले नए पेड़ लगाने पड़ते हैं। इसी के तहत सरकार ने 700 किलोमीटर से ज्यादा लंबे समृद्धि महामार्ग के दोनों ओर पेड़ लगाने का फैसला किया है। जहां समृद्धि महामार्ग का काम पूरा हो गया है वहां सबसे पहले किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे। ठेके सात साल के लिए दिए गए हैं। शर्तों के मुताबिक दो साल ठेकेदारों को पेड़ लगाने के लिए दिए जाएंगे जबकि अगले पांच सालों तक उन पेड़ों की देखभाल भी करनी होगी। कोशिश होगी कि कम से कम 98 फीसदी पेड़ पूरी तरह सुरक्षित रहें। स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक लगाने के लिए पेड़ों का चयन किया जाएगा और इसके लिए विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। पेड़ लगाने के लिए करीब 700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पेड़ों के सुरक्षित रहने पर ही ठेकेदारों को पूरे पैसे का भुगतान किया जाएगा।   

 

Created On :   10 July 2022 8:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story