चुनाव ड्यूटी में लगे संपत्तिकर विभाग के 75 फीसदी से अधिक कर्मचारी, कैसे पूरा होगा मनपा का लक्ष्य

More than 75 % employees of property department engaged in election duty
चुनाव ड्यूटी में लगे संपत्तिकर विभाग के 75 फीसदी से अधिक कर्मचारी, कैसे पूरा होगा मनपा का लक्ष्य
चुनाव ड्यूटी में लगे संपत्तिकर विभाग के 75 फीसदी से अधिक कर्मचारी, कैसे पूरा होगा मनपा का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका के संपत्तिकर विभाग में पदस्थ कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी 16 सितंबर से लग चुकी थी वहीं कुछ की चुनाव आयाेग द्वारा तारीख घोषित करने के बाद 21 सितंबर से लगा दी गई है। ऐसे में मनपा को अपना लक्ष्य पूरा करने में परेशानी होने की आशंका होने लगी है क्याेंकि चुनाव के बाद दिवाली और पर अन्य चुनाव आरंभ होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार मनपा के संपत्तिकर विभाग में करीब 260 कर्मचारी है इसमें से करीब 200 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया अत्यन्त आवश्यक होने के कारण कोई भी अधिकारी उससे इंकार नहीं कर सकता है ऐसे में मनपा के सामने संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। संपत्तिकर से मनपा की तिजोरी में 20 सितंबर तक 97 करोड़ रुपए जमा हो चुके है जबकि पिछली साले 20 सितंबर को 67 करोड़ रुपए ही संपत्तिकर के रूप में जमा हुआ था। वहीं यह भी चर्चा है कि जिला प्रशासन के कर्मचारी 6 बजे तक कार्यालय का काम पूरा करने के बाद निर्वाचन आयोग का काम करते है जिस वजह से उनको अतिरिक्त ड्यूटी के िलए वेतन मिलता है।

मनपा अपने नाम करेगी संपत्ति

सतरंजीपुरा जोन की 47 संपत्तियों की नीलामी मनपा द्वारा की गई लेकिन खरीददार ना मिलने के कारण मनपा के नाम करने के िलए स्थायी समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर आशीनगर जोन की 57 संपत्तियों की भी नीलामी की जाएगी और यदि खरीददार नहीं मिले तो उनको में मनपा अपने नाम करेगी।

क्या कहते हैं आंकड़े

- 5 हजार रुपए तक संपत्तिकर जमा ना करने वाले 1033 संपत्तिकरदाताओं पर 22.53 करोड़ रुपए बकाया है।
- 5 हजार से 24 हजार 999 रुपए तक संपत्तिकर जमा ना करने वाले 153 संपत्तिकरदाताओं पर 13.05 करोड़ रुपए बकाया है।
- 25 हजार से 29 हजार 999 रुपए तक संपत्तिकर जमा ना करने वाले 9 संपत्तिकरदाताओं पर 2.73 करोड़ रुपए बकाया है।
- 50 हजार से 99 हजार 999 रुपए तक संपत्तिकर जमा ना करने वाले 3 संपत्तिकरदाताओं पर 2.11 करोड़ रुपए बकाया है।
- 1 लाख से 4 लाख 99 हजार 999 रुपए तक संपत्तिकर जमा ना करने वाले 4 संपत्तिकरदाताओं पर 8.21 करोड़ रुपए बकाया है।

Created On :   23 Sep 2019 3:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story