- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बीच चौराहे पर डॉन के गुर्गे को...
बीच चौराहे पर डॉन के गुर्गे को गोलियों से भूना

डिजिटल डेस्क, नासिक। डिंडोरी रोड स्थित पोकार कॉलोनी के पास स्थित कलानगर में बीच चौराहे पर कुख्यात बदमाश नीलेश उर्फ बाला मनोहर मोरे की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस मामले में म्हसरूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बाला मोरे खुद को कुख्यात डॉन अरूण गवली के आखिल भारतीय सेना का पदाधिकारी बताता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया की, कुछ वर्षों पूर्व हुई भगवान सानप व गुनाजी जाधव की हत्या मामले का संदिग्ध नीलेश अपने "हॅप्पी गेम जोन" नामक दुकान के पास बैठा था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन से चार हमलावरों ने उस पर एकसाथ हमला किया। जिस परिसर में कुछ वर्षों पूर्व सानप पर हमला हुआ था। उसी परिसर में मोरे की हत्या कि गई। हमलावरों ने शुरूआत में मोरे पर हथियारो से घायल किया। इसके बाद देशी रिवाल्वर से उस पर गोलियां दागकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से दो कारतूस के कवर बरामद किए। हमले में गंभीर रूप से घायल मोरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन डॉक्टरों ने मोरे को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपआयुक्त लक्ष्मीकांत पाटील, सहायक आयुक्त विजय चव्हाण, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक सुदाम देशमुख ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को सुचना दी। घटना के बाद परिसर में तनाव फैल गया था। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद मोरे का शव उसके परिजनो के हवाले किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   18 Aug 2017 7:14 PM IST