मां की ममता ने बचा लिया!

Mothers love a life saved!
मां की ममता ने बचा लिया!
नागपुर मां की ममता ने बचा लिया!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को एक विभाग की महिला कर्मचारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस कर्मचारी को पकड़ थाने ले गई। इसकी जानकारी कर्मचारी की मां को मिली तो वह थाने पहुंची। बेटे को खरी-खोटी सुनाई। दो-चार तमाचे भी जड़े। फिर मां की ममता उमड़ पड़ी। मां ने महिला कर्मचारी के सामने हाथ-पांव जोड़े और रो पड़ी। बेटे को माफ करने की गुहार लगाई। मां की गुहार से महिला पिघल गई। उसने सोचा स्थायी कर्मचारी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों तरफ से कार्रवाई हो सकती है। निलंबित भी हो सकता है। उसके कॅरियर की चिंता कर महिल ने उसे माफ कर  शिकायत वापस ले ली। 

Created On :   23 Jan 2023 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story