मुख्यमंत्री चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी

By - Bhaskar Hindi |9 Jun 2022 12:24 PM IST
भोपाल मुख्यमंत्री चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर पद्मभूषण माउंटेन मेन श्री अनिल प्रकाश जोशी देहरादून (उत्तराखंड) ने भोपाल प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री जोशी का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में पर्यावरण-संरक्षण और हरियाली के विकास के लिए जन-भागीदारी से संचालित अभियान और कार्यों की जानकारी भी दी। श्री जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पानी बचाओ, मिट्टी बचाओ, पेड़ बचाओ और हरियाली बढ़ाओ जैसे अभिनव कार्य किए जा रहे हैं, जो प्रेरक और अनुकरणीय हैं।
Created On :   9 Jun 2022 5:53 PM IST
Tags
Next Story