- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई हादसा : गैस लीक होने के चलते...
मुंबई हादसा : गैस लीक होने के चलते घर में लगी आग, चार झुलसे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गैस लीक होने के चलते घर में लगी आग में झुलसने से परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। हादसा ठाणे के कलवा इलाके में रविवार सुबह हुआ। सूचना मिलने के बाद दमकल के जवान थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे गए और आग पर काबू पा लिया। हादसे में जख्मी चारों लोगों को इलाज के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कलवा के न्यू शिवाजी नगर इलाके में रहने वाले रघुनाथ पाटील के घर में आग लगने की घटना हुई। ठाणे डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के बाद इसकी चपेट में आए रघुनाथ पाटील (55), संपदा पाटील (50), रोहिनी पाटील (25) और रोहन पाटील को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में रघुनाथ पाटील 65 फीसदी जल गए हैं जबकि संपदा, रोहिनी और रोहन भी जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां इलाज जारी है। प्राथमिक जांच के मुताबिक गैस लीक होने के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने एडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   30 Jun 2019 2:06 PM GMT