मुंबई IIT देश के छह एक्सीलेंट इंस्टीट्यूशन्स में हुआ शामिल

Mumbai IIT includes in six Excellent Institutions of the country
मुंबई IIT देश के छह एक्सीलेंट इंस्टीट्यूशन्स में हुआ शामिल
मुंबई IIT देश के छह एक्सीलेंट इंस्टीट्यूशन्स में हुआ शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को छह विश्वविद्यालयों को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की है। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में मुंबई IIT के अलावा IIT दिल्ली और आईआईएससी बेंगलोर शामिल हैं। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति ने देश के सर्वोच्च गुणवत्ता प्राप्त 6 शैक्षणिक संस्थानों को चुना है। उन्होंने कहा है कि दुनिया के बेहतर शैक्षणिक संस्थानों की सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए इन संस्थानों को केन्द्र सरकार की ओर से अगले 5 वर्ष के लिए 1000 करोड़ रुपए राशि प्रदान की जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के पहले सौ तथा दो सौ शैक्षणिक संस्थानों में भारत की एक भी संस्था शामिल नही है। लिहाजा केन्द्र सरकार ने भारत के इन सस्थांनों की सूची में स्थान प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इसके लिए छह संस्थानों का चयन किया गया है। फिलहाल देश में कुल 800 विश्विद्याल है इनमें से 6 अभिमत विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों को उत्कृष्ट संस्थान के तौर पर चुना गया है।

जावड़ेकर ने कहा कि इन संस्थानों को पूर्ण रुप से स्वायत्तता मिल गई है। इससे संस्थान अपने निर्णय स्वयं ले सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी छात्र को शिक्षा के अवसर, छात्रवृत्ति, ब्याज में छूट और फीस में छूट जैसी सुविधाओं से वंचित नही रहेंगे। साथ ही इन संस्थानों में वैश्विक दर्जे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Created On :   9 July 2018 7:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story