मुबंई पब हादसा : आरोपियों को विदेश भागने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी

Mumbai Kamala Mills fire incident, Lookout notice issued for pub owners
मुबंई पब हादसा : आरोपियों को विदेश भागने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी
मुबंई पब हादसा : आरोपियों को विदेश भागने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमला मिल अग्निकांड के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन और FIR दर्ज की। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एमआरटीपी कानून के तहत यह FIR दर्ज की गई है। गैर इरादतन हत्या और दूसरे आरोपों में एक FIR पहले ही दर्ज की जा चुकी है। आरोपी देश से फरार न हो जाएं इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

पुलिस ने नया मामला कमला मिल के मालिक रमेश गोवानी, मोजोस पब के संचालक युग पाठक, ड्यूक थुली वन एबव के संचालक क्रिपेश संघवी, अभिजीत मानकर और रघुवंशी मिल पी 22 के संचालक शैलेंद्र  सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि पाठक पूर्व आईपीएस का बेटा है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता DCP दीपक देवराज ने वन एबव, मोजोस और पी22 के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। देवराज के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ अवैध निर्माण के चलते मुंबई महानगर पालिका की शिकायत पर एमआरटीपी कानून के तहत FIR दर्ज की गई है।

शुक्रवार को मोजोस ब्रिस्टो और वन एबव पब में आग लगने के चलते 14 लोगों की जान चली गई थी जबकि दर्जनों घायल हो गए थे। वहीं इस मामले में पहले से हितेश संघवी, जिगर संघवी और अभिजीत मनका नामम के जिन तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है फिलहाल वे फरार हो चुके हैं। सभी ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं इसलिए पुलिस को उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। आरोपियों के तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई है। पुलिस को डर है कि आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

BMC का अतिक्रमण हटाओ अभियान
मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने शनिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े पैमाने पर तोड़क कार्रवाई शुरू कर दी। अब तक कुंभकर्णी नींद सो रही BMC ने एक ही दिन 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों  को ढहा दिया।  ज्यादातर कार्रवाई कमलामिल परिसर और आसपास के इलाकों में ही हुई।

BMC के एक हजार से ज्यादा अधिकारियों कर्मचारियों ने तोड़क कार्रवाई में हिस्सा लिया। इसके अलावा BMC आयुक्त अजोय मेहता ने 25 टीमें तैयार की हैं जो लोअर परेल और आसपास के इलाकों में स्थित सभी होटल, रेस्टारेंट, बार, पब और मॉल में सुरक्षा मानदंडों का जायजा लेने और अवैध निर्माणों को ढहाने का काम करेगी। शनिवार को BMC अधिकारियों ने कमलामिल परिसर के साथ-साथ आसपास स्थित रघुवंशी मिल्स और फीनिक्स मिल्स परिसरों में भी बड़े पैमाने पर तोड़क कार्रवाई की।

Created On :   31 Dec 2017 2:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story