- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दो दशक से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,...
दो दशक से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हुई पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो दशक से ज्यादा समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ठाणे पुलिस आयुक्त ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में आदेश जारी किया था। जिसके तहत वर्तकनगर पुलिस स्टेशन ने मारपीट के मामले में 20 साल से फरार आरोपी लक्ष्मण गुहेर को गिरफ्तार किया है। गुहेर के खिलाफ 1998 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था।
वहीं एक शख्स को जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौच करने के मामले में 23 साल से फरार श्रीहरि भिसे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिसे के खिलाफ पुलिस ने 1995 में आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद कोर्ट ने भिसे को फरार आरोपी घोषित किया था। ऐसे ही पुलिस ने पैसे लेकर भागने के मामले में 25 साल से फरार सुनील जोधले को पकड़ा है। जोधले के खिलाफ 1993 में मामला दर्ज किया गया था। इन तीनों आरोपियों को वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है।
Created On :   20 April 2019 9:42 PM IST