नगर पालिका ने चलाया स्व सहायता से स्वच्छता अभियान

Municipality launched self-help cleanliness campaign
नगर पालिका ने चलाया स्व सहायता से स्वच्छता अभियान
पन्ना नगर पालिका ने चलाया स्व सहायता से स्वच्छता अभियान

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के निर्देशन में नगर पालिका पन्ना द्वारा शहर को स्वच्छ करने हेतु अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। अब नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के अभियान स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी जोडा जा रहा है और इनसे संचालित अभियान को स्व सहायता से स्वच्छता अभियान नाम दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हमारे शहर की माताओं, बहिनों, बच्चों को स्त्रोत पृथक्कीकरण हेतु जागरूक करना है। स्व सहायता समूहों की महिलाओं को इस हेतु प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्हें आजीविका के नए विकल्प भी बताए जा रहे हैं। इसी के तहत दिनांक २८ जुलाई २०२२ को स्व सहायता समूहों को महिलाओं को कचडा प्रसंस्करण केन्द्र में सभी प्रसंस्करण इकाईयां दिखाई गईं। उन्हें इन सभी इकाईयों के कार्य एवं उद्देश्य समझाए गए। इन इकाईयों में कम्पोस्टिंग प्लाण्ट, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, एमआरएस केन्द्र विनिर्माण एवं विंध्वशं केन्द्र इत्यादि शामिल थे। महिलाओं को घरों से कचरा अलग-अलग देते तथा अन्य लोगों को समझाने हेतु भी कहा गया। प्रत्येक तीन वर्ष में सेप्टिक टैंक को खाली कराने हेतु भी समझाईश दी गई। परिणामत्मक दौरा के दौरान निकाय के उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन अजीत सिंह धुर्वे, ओम प्रकाश खरे, श्रीमती अरूणा अवस्थी, श्रीमती सहीदन खान सामुदायिक संगठक, अमित कुमार साहू, स्व सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं। 

Created On :   29 July 2022 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story