- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चाबी ने खोला हत्या का राज, मेडिकल...
चाबी ने खोला हत्या का राज, मेडिकल परिसर में मिला था महिला का निर्वस्त्र शव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेडिकल परिसर में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामले का भांडाफोड़ किया। इस मामले में महिला के आरोपी प्रेमी मेडिकल कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक अर्चना अनिल भगत, उम्र 35 साल कैटरिंग का काम करती थी। उसका एक बेटा 14 वर्ष, तो बेटी 9 वर्ष की है। पति रिक्शा चलाता है, जिसने अर्चना को छोड़ दिया था। इसके बाद से अर्चना प्लाट में किराए से रहती थी। करीब एक-डेढ़ साल से गुरुदयाल पाठक को जानती थी। जो मेडिकल की मर्च्युरी में कार्यरत है और वह भी पत्नी और बच्चे से अलग रहता है।
पत्नी को लेकर हुआ था विवाद
शुक्रवार को गुरुदयाल अर्चना से मिलने उसके कमरे में आया, इसी बीच उसकी पत्नी भी आ धमकी। गुरुदयाल को लेकर उसकी पत्नी और अर्चना के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों को लड़ते हुए बस्ती में देखा गया। पत्नी के वहां से जाने के बाद गुरुदयाल ने अर्चना को भी मेडिकल में बुलाया। जहां गुरुदयाल की पत्नी को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद अर्चना को मौत के घट उतार दिया गया।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
जांच के दौरान गुरुदयाल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अर्चना की हत्या दुष्कर्म के चलते हुई, पुलिस ऐसा मानकर चले, इसलिए हत्या के बाद गुरुदयाल ने अर्चना के कपड़ों से छेड़छाड़ की। पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को भी बुरी तरह से खराब कर दिया। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, अजनी पुलिस और अपराध शाखा के दस्ते ने हत्याकांड कुछ घंटों में सुलझा लिया।
मौके से बरामद हुई थी चाबी
घटनास्थल से पुलिस को चाबी बरामद हुई थी, जो अर्चना के कमरे की थी। जांच टीम में शामिल महिला सिपाही वनिता मोटघटे का मानना था कि महिला स्थानीय निवासी हो सकती है। इन कुछ बातों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित हुआ। जिसके बल पर पुलिस चंद घंटों में ही प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में सफल रही। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Created On :   8 Oct 2017 5:42 PM IST