6 माह बाद पकड़ा गया हत्या का इनामी आरोपी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना 6 माह बाद पकड़ा गया हत्या का इनामी आरोपी

डिजिटल डेस्क,सतना। जसो थाना क्षेत्र के रहिकवारा में 6 माह पहले दो पक्षों के विवाद में अधेड़ की मौत की घटना में शामिल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। टीआई वर्षा सोनकर ने बताया कि आरोपी कौशलेन्द्र सिंह पुत्र रामदास 52 वर्ष, निवासी रहिकवारा थाना नागौद, वारदात के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर गांव के पास दबिश देते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। इससे पहले आरोपी दिप्पू सिंह, गुल्ली सिंह, संजीव सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अनुज सिंह और विक्रम सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

ये था मामला

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर 2022 को बरहाई मोड़ पर हुए विवाद में अमर सिंह 55 वर्ष, निवासी भटवा, की जान चली गई थी, जिसमें धारा 302, 307, 147, 148, 149, 204, 323, 324 व 506 की कायमी की गई थी। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरणों में आरोपी नेता गुप्ता, अज्जू गुप्ता, अंकित गुप्ता और पुष्पेन्द्र गुप्ता अब भी फरार हैं। पुलिस सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। 
 

Created On :   14 April 2023 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story