स्मृति को अर्जुन, वाडकर- नाईक और अभिनेत्री सुहास को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

Music Natya Akademi Award to Wadkar, Naik and actress Suhas
स्मृति को अर्जुन, वाडकर- नाईक और अभिनेत्री सुहास को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार
स्मृति को अर्जुन, वाडकर- नाईक और अभिनेत्री सुहास को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर, नाटककार राजीव नाईक और अभिनेत्री सुहास जोशी को वर्ष 2018 के लिए संगीत नाट्य अकादमी का पुरस्कार घोषित हुआ है। इसके साथ ही शास्त्रीय गायक समीन कशालकर का उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां युवा परुस्कार के लिए चयन हुआ है जबकि तबला नवाज जाकीर हुसैन को अकादमी रत्न फेलोशीप के लिए चुना गया है। संगीत नाट्य अकादमी की ओर से बुधवार को संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में विशिष्ट रुप से कला की साधना करने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को फेलोशिप एवं पुरस्कारों की घोषणा की गई। वर्ष 2018 के लिए दिए जाने वाले संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार के लिए देशभर से 40 और उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां युवा पुरस्कार के 32 कलाकारों का चयन किया गया है। चार कलाकारों को उल्लेखनीय योगदान के लिए अकादमी रत्न फेलोशीप दी जायेगी। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

मुंबई की रहने वाली स्मृति को अर्जुन पुरस्कार

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी स्मृति मंधाना को बुधवार को केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मामलों के राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। बीते साल 25 सितंबर को राष्ट्रीय खेल दिन के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2018 के लिए अर्जून पुरस्कार प्रदान किए। उस दौरान श्रीलंका में क्रिकेट का मैच होने के कारण वह समारोह में उपस्थित नही रह सकी थी। लिहाजा उन्हे घोषित पुरस्कार आज खेल राज्यमंत्री रिजिजू के हाथों प्रदान किया गया। मुंबई की रहने वाली स्मृति का बचपन सांगली में गुजरा है।

 

Created On :   16 July 2019 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story