मस्टर रजिस्ट्री घोटाला : कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए जमादार लेते हैं पैसे

Muster Registry Scam : cleaners take money for employees attendance
मस्टर रजिस्ट्री घोटाला : कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए जमादार लेते हैं पैसे
मस्टर रजिस्ट्री घोटाला : कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए जमादार लेते हैं पैसे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में फैल रही अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आम नागरिक ही नहीं, सत्ताधारी भाजपा के पदाधिकारी भी शिकार हैं। सत्ता होने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी सत्ता में पनप रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली। मामला प्रभाग 23 का है।  प्रभाग के बाबुलबन, शास्त्रीनगर, हिवरी नगर सहित अन्य बस्तियों में स्वच्छता नहीं होने से प्रभाग में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां पैर पसार रही हैं। इस कारण भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राऊत के पुत्र, पुत्री समेत अनेक लोगों को डेंगू का शिकार होना पड़ा। गंदगी को लेकर  शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार सफाई कर्मचारियों का रोना रोया जाता है।  इससे नाराज भाजपा पदाधिकारियों ने प्रभाग में जन-चौपाल लगाकर हाथों में झाड़ू लिया और प्रभाग में स्वच्छता की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को पकड़कर उनसे कैमरे पर पूछताछ की गई। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि लकड़गंज जोन के इन्स्पेक्टर घिरडे व जमादार नितीन गजभिये सफाई कर्मचारियों से पैसे लेते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो काम नहीं देते हैं। दोनों सुबह सफाई कर्मचारियों को धमकाते हैं।

बर्खास्त करने की मांग

भाजपा नेताओं ने कहा कि एकतरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई अभियान पर जोर दे  रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर जमादार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा पूर्व मंडल के अध्यक्ष महेंद्र राऊत ने  पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कृष्णा खोपडे व आयुक्त अभिजीत बांगर से त्वरित इस बाबत कदम उठाकर जमादारों को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक हितेश जोशी, चंदन गोस्वामी, प्रवीण झिलपे, नामदेव ठाकरे, विशाल कोल्हापुरे, गोविंद घोसेवन, संजय बादुले, लखन श्रीवास, बाला वानखेड़े, मुरली सरोदे, ललीत आमगे, निरंजन दहीवले, संतोष यादव, मोरेश्वर ठाकरे, नरेश जुम्मानी, जेपी शर्मा, मुकेश केवलिया, नरेश चिरखारे सहित नेक जन चौपाल सदस्यों ने स्वच्छता में हिस्सा लिया। 

 

Created On :   5 March 2019 12:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story