बेमौसम बारिश से खुली नगर पंचायत की पोल

Nagar Panchayat poll exposed due to unseasonal rain
बेमौसम बारिश से खुली नगर पंचायत की पोल
बार्शिटाकली बेमौसम बारिश से खुली नगर पंचायत की पोल

डिजिटल डेस्क, बार्शिटाकली. शहर में शुक्रवार 7 अप्रैल को दोपहर ओला वृष्टि, हवाओं के साथ बारिश हुई। उसके बाद रविवार की शाम भी धुवांधार बारिश हुई। जिस से फिर बार्शिटाकली नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाए गए हैं। शुक्रवार 7 अप्रैल दोपहर 1 बजे के समय तेज़ हवाओ के साथ ज़ोरदार बरिश हुई। जिस के कारण बार्शिटाकली के कासम नाना चौक के समीप पंचायत समिती के सामने मेन रोड का नज़ारा देखने योग्य बना था और नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहा था। बारिश होने के घंटो तक यहा पर पानी का तालाब बना हुआ दिखाई दे रहा था। जमा हुए जल की निकासी कोई व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से नहीं की गई।  यहां पार पानी जमा होने से रोड़ पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े दिखाई दे रहे हैं। पानी जमा होने से और गड्ढों के कारण इस मार्ग पर से पैदाल चलना भी दुश्वर हो गया है। हमेशा निर्माण होने वाली यह गंभीर समस्या शहर वासियों तथा इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों व स्कूली बच्चों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसी रास्ते में तहसील कार्यालय,पंचायत समिती, नगर पंचायत, पुलिस स्टेशन  व अन्य कार्यालय है। जहाँ हर रोज लोगों को आने - जाने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है । इतना ही नही बडे़ बड़ें पदधीकारीयों का भी गुज़र हर रोज इसी रास्ते से होता है। लेकीन अब तक सभी ने इस रास्ते के कारण हो रही गंभीर समास्या को अनदेखी की है। जिससे  शहर की जनता में असंतोष जताया जा रहा है। इस समस्या को सुलझाने की मांग शहर की जनता कर रही है।
 

Created On :   13 April 2023 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story