2043 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 8 की मौत

Nagpur - 2043 patients returned home after recovering, 8 died
2043 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 8 की मौत
नागपुर 2043 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 8 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना का प्रकोप हर रोज बढ़ता जा रहा है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ चुकी है। नये साल की शुरुआत में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं पिछले दस दिनों से मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को नये पॉजिटिव की संख्या में मामूली कमी आयी है। शनिवार को 4033 नये मरीज पाए गए हैं। इस दिन 8 लोगों की मौत हुई है। 2043 लोग स्वस्थ हुए है। जिले में बाधितों के मुकाबले बिना लक्षणवाले मरीजों की संख्या कम हैं। इसलिए अधिकतर मरीज गृह विलगीकरण में ही स्वस्थ हो रहे हैं।

शनिवार को 13884 सैंपलों की जांच की गई। इनमें शहर के 10487 और ग्रामीण के 3397 का समावेश है। इनमें से 4033 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में शहर के 2991, ग्रामीण के 909 और जिले के बाहर के 133 शामिल हैं। अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 530450 हो चुकी है। शनिवार को कुल 2043 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 1608, ग्रामीण के 392 व जिले के बाहर के 43 शामिल हैं। अब तक कुल 496587 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 23701 हो चुकी हैं। एक्टिव मरीजों में शहर के 18532, ग्रामीण के 4829 और जिले के बाहर के 340 शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 93.62 फीसदी हो चुकी है। शनिवार को जिले में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 10162 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5922, ग्रामीण के 2607 व जिले के बाहर के 1633 मृतक हैं। इस दिन एम्स में 1971, मेडिकल में 2234, मेयो में 2472, नीरी में 314, निजी लैब में 4503 और एंटीजन पद्धति से 2390 सैंपलों की जांच की गई। एक्टिव मरीजों में से 18589 गृह विलगीकरण, मेडिकल में 109, मेयो में 51, एम्स में 62 व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Created On :   22 Jan 2022 3:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story