मुर्मू की जीत पर महानगर ने मनाया उत्सव - पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी

Nagpur celebrated the victory of Murmu - burst crackers, distributed sweets
मुर्मू की जीत पर महानगर ने मनाया उत्सव - पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी
नागपुर मुर्मू की जीत पर महानगर ने मनाया उत्सव - पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर | राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर आदिवासी संगठनों सहित शहर भर में उत्साह रहा। जीत का स्वागत और खुशी का इजहार करने के लिए आदिवासी समाज ने गुरुवार को विधानभवन चौक पहुंचकर गोंडराजे बख्त बुलंदशाह की प्रतिमा के सामने अपने पारंपरिक नृत्य कला पेश कर आनंदोत्सव मनाया। भाजपा ने विजयोत्सव मनाते हुए गोंडराजे बख्त बुलंदशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि देश में अब सही मायने में सामाजिक न्याय होने लगा है। आदिवासी समाज की महिला को देश का सर्वोच्च पद मिला है। इस अवसर पर उमरेड से आए आदिवासी कलाकारों ने परंपरागत शैली में नृत्य किया। भाजपा पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी। भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, िवधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, गिरीश व्यास, अनिल सोले, मिलिंद माने, राजेश बागड़ी, संजय बंगाले, धर्मपाल मेश्राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Created On :   22 July 2022 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story