नागपुर : डीजीसीए ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देने से किया इंकार, दिल्ली का विमान फिर हुआ रद्द

Nagpur: DGCA refuses to allow two international flights
नागपुर : डीजीसीए ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देने से किया इंकार, दिल्ली का विमान फिर हुआ रद्द
नागपुर : डीजीसीए ने दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति देने से किया इंकार, दिल्ली का विमान फिर हुआ रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नए साल में शहर से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छीन लिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नागुपर से शारजहा जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नए साल से अनुमति देने से इंकार कर दिया। जबकि इसी रूट पर उक्त विमान कंपनी की अब भी सप्ताह में दो उड़ानें उड़ान भर रही है। जानकारी के अनुसार संतरानगरी से सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें है इसमें कतर एयरवेज का विमान महद अंतरराष्ट्रीय विमानतल दोहा से नागपुर पहुंचता है जो नियमित रूप से उड़ान भरता है जबकि एयर अरेबिया का विमान शारजहा अंतरराष्ट्रीय विमानतल से नागपुर विमानतल पर पहुंचता है जो अब सप्ताह में सिर्फ दो बार ही उड़ान भरेगा। दोनों ही विमान यात्री को लेकर पहुंचते है और वहां से यात्री लेने के बाद वापसी की उड़ान भरते है। शारजहा से एयर अरेबिया का विमान 415 उड़ान भरकर नागपुर विमानतल पर देर रात 3.45 बजे पहुंचता है। यहां करीब 40 मिनट रुकने के बाद यह विमान सुबह 4.25 बजे वापसी की उड़ान भरता है। अब तक यह विमान सप्ताह में 4 दिन नागपुर-शारजहा के िलए उड़ान भरता था लेकिन अब उसे घटाकर 2 कर दिया गया है। पहले यह विमान मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शारजहा से नागपुर और नागपुर से शारजहा के लिए उड़ान भरता था लेकिन अब सिर्फ दो दिन शुक्रवार और रविवार की सुबह ही उड़ान भर रहा है।

नए साल में अंतरराष्ट्रीय उड़ान जुड़ने की आशा

संतरानगरी का डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के अंतरराष्ट्रीय विमानत नागपुर से नए साल में नए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान आरंभ करने की दिशा में काम किया जा रहा है। विमानतल प्रशासन इस दिशा में काम में जुटा हुआ है कि बैंकाक, मलेशिया आदि जैसे शहर से नागपुर की कनेक्टिविटी जुड़ जाए।

दिल्ली का विमान फिर हुआ रद्द

तकनीकि खराबी के चलते विमान खराब होने के कारण सोमवार को भी दिल्ली का विमान रद्द रहा। वहीं खराब मौसम के चलते विमान समय पर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी विमानों में देरी दर्ज की गई, जिससे आगे की उड़ानों में भी देरी हुई। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे के विमान नागपुर देरी से पहुंचे।

पारा गिरने से बढ़ी सर्दी

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ा अंतर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। जिससे सर्दी का अनुभव देखने को मिला, मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार-गुरुवार को ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से बारिश को सकती है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.3 पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मंगलवार को कोई बढ़ा बदलाव नहीं होने वाला है। आसमान में बादलों के कारण सर्दी बढ़ सकती है। वहीं पश्चिम मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा में चक्रवात बनने के कारण 8 और 9 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Created On :   6 Jan 2020 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story