- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Nagpur : Hyderabad flight canceled, many flights delayed
दैनिक भास्कर हिंदी: हैदराबाद का विमान रद्द, कई उड़ानों हुई लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को हैदराबाद की उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं, कुछ विमानों में विलंब दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से नागपुर आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 7177 को रद्द कर िदया गया, इस वजह से उसकी वापसी की उड़ान भी रद्द हो गई। वहीं दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 774) 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.509) 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र. 5325) 1.15 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.5388) 1 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.403) 1.30 घंटे देरी से, इंदौर से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.436) 1.15 घंटे देरी से नागपुर पहुंचा। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र. 5377) 1.30 घंटे लेट रहा घंटे देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: खराब मौसम से डायवर्ट हुई 3 उड़ानें, लेट-लतीफी से यात्री हो रहे परेशान
दैनिक भास्कर हिंदी: हड़ताल पर ब्रिटिश एयरवेज के पायलट, 1500 उड़ानें रद्द, लाखों लोगों पर असर
दैनिक भास्कर हिंदी: खराब मौसम से उड़ानें लगातार प्रभावित, आधा दर्जन विमान देरी से पहुंचे
दैनिक भास्कर हिंदी: बारिश से बेहाल मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित, अलर्ट पर NDRF
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर से नहीं उड़ पा रही हैं साउथ एशियन देशों में फ्लाइट