नागपुर अधिवेशन और दिल्ली आंदोलन का असर, 21 हजार रुपए तक हुई हवाई टिकट

Nagpur-Impact on plane tickets, increase up to 21 thousand rupees
नागपुर अधिवेशन और दिल्ली आंदोलन का असर, 21 हजार रुपए तक हुई हवाई टिकट
नागपुर अधिवेशन और दिल्ली आंदोलन का असर, 21 हजार रुपए तक हुई हवाई टिकट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को शीत-सत्र अधिवेशन का अंतिम दिन है। सत्र पूरा होने के बाद विधायक, नेताओं के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी मंुबई के लिए रवाना होंगे। ऐसे में शुक्रवार को मुंबई का विमान का टिकट 21 हजार रुपए तक पहुंच गया है। विशेष बात यह है कि सुबह का टिकट 8 हजार का है, शाम को मुंबई का डायरेक्ट टिकट 18 हजार रुपए तक हो गया है और एक स्टॉप में इसी टिकट की कीमत 21 हजार तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं सीट भरने के साथ लगातार शनिवार को मुंबई के टिकट और बढ़ने वाला है।
विमानों में बनी हुई है देरी

देश की राजधानी में में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भारी अआंदोलन चल रहा है। जाम के कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ऊपर से सर्दी और कोहरे का असर लगातार उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के चलते दिल्ली में करीब 100 उड़ानों में देरी दर्ज की गई। वहीं दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु और इंदौर आदि शहरों से आने वाले विमानों में देरी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 284) देर रात 2.15 बजे से 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 509) सुबह 7.45 बजे से 1 घंटे देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 615) सुबह 7.50 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5325) दोपहर 9.55 बजे से 1.30 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5388) दोपहर 1.05 बजे से 1 घंटे देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 202) शाम 7.20 बजे से 2.15 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 436) रात 8 बजे से 1.30 घंटे देरी से और दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 2519) रात 8.55 बजे से 1 घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।

Created On :   20 Dec 2019 4:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story