नागपुर मेट्रो 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार

Nagpur metro is ready to run at a speed of 90 kilometers per hour
नागपुर मेट्रो 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार
नागपुर मेट्रो 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आनेवाले समय में दौड़नेवाली मेट्रो रेल 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई जा सकती है। बुधवार को मुंबई से आई रेलवे डिजाइन सुरक्षा ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने इसे हरी झंडी दिखाई है। फिलहाल इस रफ्तार पर ट्रायल रन लिया जाएगा। पूरी तरह से मेट्रो का काम होने के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की अनुमती से इस रफ्तार पर मेट्रो को चलाया जाएगा। अब तक मेट्रो को मात्र 25 किमी प्रति घंटें की रफ्तार से दौड़ने की अनुमती थी।

शहर में तेजी से मेट्रो का विकास हो रहा है। शहर के बीचो-बीच मुख्य स्टेशन बनते हुए चारों दिशा में मेट्रो की 38 किलोमीटर की पटरी बनाई जा रही है। जिसमें काफी हद तक मेट्रो मार्ग सड़क के बीचोबीच 25 फीट उंचाई पर है। मेट्रो का किराया भी कम रहने से आनेवाले समय में मेट्रो हर किसी के लिए जरूरी साधन साबित होगी। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी का अहम हिस्सा बनने के लिए इसमें तेजी की जरूरत है। ऐसे में 90 किमी तक गाड़ी को चलाने का विचार है। जिसके लिए मेट्रो मार्ग को उसी तरह बनाया जा रहा है।

वर्तमान स्थिति में खापरी से साउथ एअरपोर्ट तक मेट्रो रेल को चलाया जा रहा है। लेकिन लेकिन इसकी रफ्तार 25 से उपर नहीं है। भविष्य में मेट्रो को महत्वपूर्ण यात्री साधन बनाने के लिए रफ्तार से जोड़ना जरूरी है। ऐसे में अभी से इसका ट्रायल भी 90 किमी प्रति घंटे के अनुसार करना जरूरी है। लेकिन अनुमती नहीं होने से ऐसा प्रशासन नहीं कर पा रही थी। लेकिन बुधवार को आरडीएसओ की टीम नागपुर मेट्रो का काम देखने आई थी। उन्होंने खापरी डेपो, साउथ एअरपोर्ट, एअरपोर्ट साउथ आदि स्टेशनों की नब्ज टटोली।

मेट्रो द्वारा किए काम के प्रति संतुष्टी जताई। साथ ही ट्रायल रन के लिए 90 किमी तक मेट्रो को दौड़ाने की अनुमती भी दी गई। अधिकृत सूत्रों के अनुसार शहर में पूरी तरह से मेट्रो का काम होते-होते सभी सेक्शन में के बीच गाड़ी को 90 की रफ्तार पर दौड़ाकर जांच-पड़ताल की जाएंगी। अंतिम चरण में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी से अनुमती लेकर मेट्रो को 90 की रफ्तार से शहरवासियों के लिए दौड़ाई जाएगी। 

 

Created On :   12 Sept 2018 10:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story