- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गोंडवाना यूनिवर्सिटी के अनुसंधान...
Nagpur News: गोंडवाना यूनिवर्सिटी के अनुसंधान केंद्र को वसंतराव नाईक कृषि पुरस्कार

- कृषि मंत्री कोकाटे हाथों से कुलगुरु डॉ. बोकारे ने स्वीकारा सम्मान
- राजीव गांधी विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग की प्रेरणा से 2014 में स्थापित किया गया था
Nagpur News गोंडवाना विश्वविद्यालय के मुकुट में एक और पंख जुड़ गया है। मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य समारोह में, राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के हाथों गोंडवाना विश्वविद्यालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र को प्रतिष्ठित 'स्वर्गीय वसंतराव नाईक कृषि पुरस्कार' प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु डॉ. प्रशांत बोकारे ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।
यह पुरस्कार विशेष रूप से गोंडवाना विश्वविद्यालय के गडचिरोली स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र को मिला है, जिसे राजीव गांधी विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग की प्रेरणा से 2014 में स्थापित किया गया था। इस केंद्र की स्थापना में स्वप्निल गिरडे, गंधर्व पिलारे, आशीष घराई का सहयोग और प्रगति गोखले, डॉ. सी.डी. माई, डॉ. अनिल काकोलकर और डॉ. शहा की प्रेरणा उल्लेखनीय रही है।
यह केंद्र गडचिरोली भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मंच : गडचिरोली महाराष्ट्र का एक आदिवासी बहुल और दुर्गम जिला है। जहां शिक्षा और विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सुविधा अपेक्षाकृत कम उपलब्ध हैं। इस कमी को दूर करने के लिए स्थापित यह केंद्र गडचिरोली जिले के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। यह केंद्र ग्रामीण छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें आधुनिक प्रौद्योगिकी में प्रगति करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह केंद्र गडचिरोली के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान : कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने और नवीन अनुसंधान के माध्यम से किसानों की प्रगति के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए इस पुरस्कार से विश्वविद्यालय को सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों और ग्रामीण युवाओं के लिए किए जा रहे परिश्रम के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी संसाधन केंद्र का कार्य महाराष्ट्र के लिए एक आदर्श है।
Created On :   3 July 2025 2:24 PM IST