- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर शहर में मार्ग रहेगा...
Nagpur News: नागपुर शहर में मार्ग रहेगा परिवर्तित , तैनात होंगे सुरक्षा रक्षक

- भोले पेट्रोल पंप से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहा कार्य
- नियम 3 जुलाई से 2 अगस्त तक लागू
Nagpur News भोले पेट्रोल पंप से आरटीओ की ओर जाने वाले नागपुर-अमरावती मार्ग पर नए उड़ानपुल का निर्माण कार्य शुरू है। निर्माण कार्य करनेवाली कंपनी 90 दिन में कार्य पूरा करेगी। यह कार्य रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान इस मार्ग के यातायात में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी यातायात पुलिस विभाग की सहायक आयुक्त माधुरी बाविस्कर ने दी है।
आपके काम की जानकारी, ध्यान दें :
इस मार्ग पर यह कार्य करीब तीन माह तक जारी रहेगा। इस दौरान रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले यातायात को राजारानी चौक, अहिंसा चौक से होते हुए लॉ कॉलेज चौक की ओर जाने दिया जाएगा।
निर्माणकार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या कोई हादसा न हो, इसलिए भोले पेट्रोल पंप से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग के आवागमन पर निर्माण कार्य के दौरान आवागमन पर पाबंदी रहेगी।
यह नियम 3 जुलाई से 2 अगस्त तक यातायात पुलिस विभाग की ओर से लागू रहेगा। उड़ानपुल का निर्माण करने वाली कंपनी को अपने सुरक्षा रक्षक भी तैनात करने होंगे।
Created On :   3 July 2025 1:04 PM IST















