अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रभाग 51 में सर्वाधिक और 3 में सबसे कम मतदाता

Nagpur Municipal elections: Final voter list released
अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रभाग 51 में सर्वाधिक और 3 में सबसे कम मतदाता
नागपुर मनपा चुनाव अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रभाग 51 में सर्वाधिक और 3 में सबसे कम मतदाता

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रभाग के अनुसार मतदाता सूची गुरुवार को जारी की गई। महानगरपालिका की वेब-साइट तथा सभी जोन कार्यालयों में सूची उपलब्ध कराई गई है। महानगरपालिका के इस बार 52 प्रभाग बनाए गए हैं। एक प्रभाग से 3 नगरसेवक चुने जाएंगे। कुल 156 नगरसेवकों का चुनाव होगा। प्रभागनिहाय मतदाता सूची तैयार कर प्रारूप सूची जारी की गई। नागरिकों से सूचना व आपत्ति मंगवाने पर 519 आपत्ति दर्ज हुई थी। प्राप्त आपत्ति पर सुनवाई कर अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। प्रभाग 41 और 51 में सर्वाधिक और अन्य प्रभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल किया गया। प्रभाग 51 में सर्वाधिक 52611 और प्रभाग 3 में सबसे कम 34010 मतदाता का समावेश है। संपूर्ण 52 प्रभाग की मतदाता संख्या 22 लाख, 33 हजार 866 है।

प्रभाग के अनुसार मतदाता 

प्रभाग 1 :     41042
प्रभाग 2 :     45341
प्रभाग 3 :     34010
प्रभाग 4 :     45959
प्रभाग 5 :     37506
प्रभाग 6 :     39761
प्रभाग 7 :     34170
प्रभाग 8 :     42348
प्रभाग 9 :     40404
प्रभाग 10 :    41842
प्रभाग 11 :     46774
प्रभाग 12 :     44898
प्रभाग 13 :     40142
प्रभाग 14 :     37968
प्रभाग 15 :     40254
प्रभाग 16 :     37100
प्रभाग 17 :     45725
प्रभाग 18 :     39071
प्रभाग 19 :     44344
प्रभाग 20 :     42236
प्रभाग 21 :     42947
प्रभाग 22 :     49084
प्रभाग 23 :     45545
प्रभाग 24 :     42780
प्रभाग 25 :    48757 
प्रभाग 26 :     43858
प्रभाग 27 :     39844 
प्रभाग 28 :     43600
प्रभाग 29 :     46257
प्रभाग 30 :     39551
प्रभाग 31 :     42533
प्रभाग 32 :     47874
प्रभाग 33 :     42110
प्रभाग 34 :     47868
प्रभाग 35 :     46985
प्रभाग 36 :     45814
प्रभाग 37 :     38615
प्रभाग 38 :     40474
प्रभाग 39 :     39185
प्रभाग 40 :     41212
प्रभाग 41 :     44238
प्रभाग 42 :     42139
प्रभाग 43 :     44146
प्रभाग 44 :     42595
प्रभाग 45 :     47905
प्रभाग 46 :     38947
प्रभाग 47 :     40604
प्रभाग 48 :     40406
प्रभाग 49 :     47448
प्रभाग 50 :     50029
प्रभाग 51 :     52611
प्रभाग 52 :     47010

Created On :   22 July 2022 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story