पांच दिन पहले खरीदी थी कार, हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Nagpur :One youth died and two severely injured in a car accident
पांच दिन पहले खरीदी थी कार, हादसे में युवक की मौत, दो घायल
पांच दिन पहले खरीदी थी कार, हादसे में युवक की मौत, दो घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपांवली थानांतर्गत अशोक चौक में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार खड़े टिप्पर से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसके दो मित्र घायल हो गए। आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

घर से निकलने के 5 मिनट बाद हादसा
जानकारी के अनुसार लष्करीबाग निवासी गौरव रवींद्र पिल्लेवान, ओसीडब्ल्यू में कार्यरत है। पांच पहले ही उसने अपने किसी मित्र से उसकी पुरानी कार खरीदी है। शुक्रवार की रात करीब 11:40 बजे गौरव कार क्र.एमएच 31 ईक्यु 0264 से बस्ती के ही मित्र अक्षय विनोद भांगे और मयूर शरद कवाडे के साथ घूमने के लिए निकला। घर से निकलने के पांच मिनट बाद ही वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

अशोक चौक में आनंद बौध्द विहार के पास दस पहिए का टिप्पर क्र.एमएच 40 वाई 4486 सड़क किनारे खड़ा था,जिससे मार्ग में आवागमन करने वालों को बाधा उत्पन्न हो रही थी,फिर भी चालक ने सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से अपना टिप्पर खड़ा किया था। जिससे तेज रफ्तार कार ,टिप्पर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीनों मित्र गंभीर रुप से घायल हो गए। नागरिकों ने कार से उन्हें बाहर निकाला और मेयो अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल ले जाते वक्त अत्याधिमात्रा में रक्तस्त्राव होने के कारण बीच रास्ते में ही अक्षय भांगे ने दमतोड़ दिया है। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की। मयूर और गौरव का गंभीर हालत में उपचार जारी है। हादसे से टिप्पर चालक के खिलाफ उपनिरीक्षक डी.वी.शिसोदे ने प्रकरण दर्ज किया है। 

नेता का भतीजा है अक्षय  
हादसे में घायल अक्षय स्थानीय नेता का भतीजा है। जो हादसे के समय कार में सवार था। इस बीच हादसे का पता चलते ही अक्षय और उसके मित्रों के परिजन मौके पर व अस्पताल में पहुंचे थे। इससे कुछ समय के लिए माहौल भी तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   30 March 2019 1:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story