विदर्भ से रुख्सत हो रहा मानसून, इन जिलों का सूखा रहा आंगन

nagpur vidarbha monsoon in 10 district of maharashtra
विदर्भ से रुख्सत हो रहा मानसून, इन जिलों का सूखा रहा आंगन
विदर्भ से रुख्सत हो रहा मानसून, इन जिलों का सूखा रहा आंगन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ से मानसून विदा होने वाला है, लेकिन यहां अभी भी सूखा ही है। इस साल पूरे विदर्भ में सूखे की स्थिति है। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 27 सितंबर तक विदर्भ में 728.5 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। इस अवधि में औसतन 945.7 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। मानसून ने 27 सितंबर से देश से विदा लेना शुरू कर दिया है। रविवार तक यह राजस्थान, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से विदा ले चुका है। मौसम जानकारों के अनुसार, विदर्भ से इसकी विदाई भी अगले सप्ताह तक शुरू हो सकती है।

विदर्भ के 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज 

11 जिलों में 10 एसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ में सूखे की स्थिति है। 20 प्रतिशत से अधिक कम वर्षा होने पर यह स्थिति निर्मित होती है। विदर्भ में इस बार मानसून सत्र में सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे बुरी स्थिति गोंदिया की है। यहां सामान्य से 37 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है। सबसे अधिक वर्षा बुलढाणा में सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। नागपुर में सामान्य से 3 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई। 

कम दर्ज हुई बारिश

सामान्यत: मानसून सत्र में उपराजधानी में 915.2 मिमी वर्षा दर्ज होती है। इस वर्ष अब तक 890.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। गोंदिया के बाद यवतमाल में भी वर्षा की स्थिति खस्ता है। यहां सामान्य से 33 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है, चंद्रपुर में 32 प्रतिशत, अमरावती में 29 प्रतिशत, वासिम में 28 प्रतिशत, भंडारा में 27 प्रतिशत, गढ़चिरोली में 12 प्रतिशत, अकोला में 21 प्रतिशत, वर्धा में 13 प्रतिशत तथा नागपुर में 3% सत्र के औसत से वर्षा कम रिकार्ड हुई है। केवल बुलढाणा में सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक वर्षा रही। उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र 1 जून से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को खत्म हो जाता है। 

क्या कहता है मौसम ? 

रविवार को उपराजधानी तीखी धूप से जूझती रही। सुबह से ही साफ आसमान पर सूर्य चमकते नजर आए। उमस में कुछ कमी रही, लेकिन धूप में पूरे दिन तीखापन बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य पर 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत तथा शाम को 78 प्रतिशत रही। मौसम जानकारों के अनुसार मानसून के लौटने से अब मौसम पारगमन की स्थिति में आ जाएगा। दिन में तेज गर्मी, लेकिन रात को राहत रहेगी। हवा का ऱख पलट कर उत्तर-पश्चिमी होगा। इससे उमस से राहत मिल सकती है।

Created On :   2 Oct 2017 5:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story