बर्फीले पहाड़ों की हवा से ठिठुरेगी संतरानगरी, हवाओं ने रुख बदला

Nagpur will chill with cold wind of icy mountains
बर्फीले पहाड़ों की हवा से ठिठुरेगी संतरानगरी, हवाओं ने रुख बदला
बर्फीले पहाड़ों की हवा से ठिठुरेगी संतरानगरी, हवाओं ने रुख बदला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रात में चल रही शीतलहर से अभी रात मिलने वाली नहीं है। शुक्रवार को हवाओं ने रुख बदल लिया है। हवाएं पूर्व से उत्तरी हो गई हैं। इसका असर तापमान पर पड़ना लाजिमी है। अगले दिनों में 2-3 डिग्री पारा और  गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। एक हफ्ते पहले नागपुर विभाग में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने के कारण गत 2-3 दिन पूर्वी हवा चल रही थी। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक था। शुक्रवार को फिर हवाओं की दिशा बदली और उत्तरी हुई। उत्तर में बर्फीले पहाड़ होने के कारण वहां की सर्द हवाएं अब आने लगी हैं। इससे अगले 3-4 दिन तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट से फिर 7-8 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। विदर्भ क्षेत्र में कोहरा कम रहता है, इस कारण विजिबिलिटी में समस्या नहीं आएगी। 1 किलोमीटर से कम की विजिबिलिटी में इसे मापा जाता है।

न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा

शुक्रवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 10.1, अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री का बढ़ोतरी हुई। 
 

Created On :   26 Dec 2020 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story