दिल्ली चुनाव में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे नागपुर के कार्यकर्ता

Nagpur workers handling responsibility of booth management in Delhi elections
दिल्ली चुनाव में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे नागपुर के कार्यकर्ता
दिल्ली चुनाव में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे नागपुर के कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रमुख दलों ने देश भर से चुनिंदा कार्यकर्ताओं को काम पर लगाया है। नागपुर से भी नेता-कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं। खासकर बूथ प्रबंधन के काम में दिल्ली से बाहर के कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। चुनाव प्रचार की सभाओं के अलावा नुक्कड़ बैठकों में भी दिल्ली से बाहर के कार्यकर्ताओं का प्रमुखता से सहयोग लिया जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता कायम रखने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताआें को वहां बुलाया गया है। नागपुर जिले से करीब 80 कार्यकर्ता दिल्ली के विविध विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नागपुर जिला संयोजक देवेंद्र वानखेडे, अमृत सावरकर, शंकर इंगोले, कृपाल बेलेकर , प्रभात अग्रवाल प्रमुखता से बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के कोषाध्यक्ष जगजीतसिंह को साथ नागपुर के कार्यकर्ताओं के प्रमुखता से बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई। प्रचार प्रमुख प्रभात अग्रवाल के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कार्य के लिए कार्यकर्ताआें की टीम बनायी गई। हर दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रचार कार्य में योगदान दिया जा रहा है। भाजपा के बूथ प्रबंधन के लिए दिल्ली के आसपास के राज्यों के कार्यकर्ताआें को सबसे अधिक जिम्मेदारी दी गई है। नागपुर से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की टीम चुनाव प्रबंधन में लगी है। पूर्व महापौर  व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना डेहनकर, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कीर्तिदा अजमेरा, भाजयुमो की शहर अध्यक्ष शिवानी दाणी , नगरसेवक रुपा राय सहित अन्य कार्यकर्ता दिल्ली में भाजपा की पदयात्राओं में प्रमुखता से शामिल हो रही हैं। शहर युवक कांग्रेस के 22 कार्यकर्ताओं को भी दिल्ली में पार्टी ने चुनाव कार्य की विशेष जिम्मेदारी दी है। अक्षय घाटोले, स्वप्निल ढोके, कुणाल खडगी, राहुल  बागडे, दुर्गेश हिंगणकर सहित अन्य कार्यकर्ता दिल्ली में हैं। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के सचिव व नागपुर के नगरसेवक बंटी शेलके, काेषाध्यक्ष भैयाजी पवार अमरावती को भी युवाओं के बीच काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। बंटी शेलके व 6 विधानसभा क्षेत्र में युवा टीम का समन्वयक बनाया गया है।

स्टार प्रचारक

प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों में नागपुर के नेता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी भाजपा व नागपुर के पालकमंत्री नितीन राऊत कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। मुकुल वासनिक,अविनाश पांडे जैसे नेता कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन की प्रमुख जिम्मेदारी संभालनेवालों में शामिल हैं। 8 फरवरी को मतदान होगा। सुनील केदार सहित राज्य के अन्य कुछ मंत्री कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जानेवाले हैं। 

Created On :   3 Feb 2020 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story