नागपुर का सबसे बड़ा स्लैब होगा ‘जीरो माइल मेट्रो स्टेशन का’

Nagpurs biggest slab will be Zero Mile Metro Station
नागपुर का सबसे बड़ा स्लैब होगा ‘जीरो माइल मेट्रो स्टेशन का’
नागपुर का सबसे बड़ा स्लैब होगा ‘जीरो माइल मेट्रो स्टेशन का’

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के इतिहास में इतना विशाल स्लैब, पहली बार महा मेट्रोरेल की ओर से स्टेशन निर्माण के लिए डाला गया है। जिस स्थान पर स्लैब डाला गया है, वह शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश का केंद्र बिंदू माना जाता है। जीरो माइल से लगकर ही महा मेट्रो रेल परियोजना की ओर से जीरो माइल स्टेशन का निर्माण तेज गति के साथ किया जा रहा है। इस कार्य में अधिकारी और कर्मचारियों की टीम जुटी है। यहां बेसमेंट कांक्रीट का काम किया जा रहा है।

250 कार पार्किंग की व्यवस्था

शहर की पार्किंग समस्या को देखते हुए स्टेशन की इमारत में ही 250 कार पार्किंग की व्यवस्था होगी। आवागमन के लिए 8 एस्केलेटर्स और 10 लिफ्ट उपलब्ध होगी। जीरो माइल स्टेशन के प्लॉट का क्षेत्र 1200 वर्ग मीटर के साथ 2 बेसमेंट, ग्राउंड प्लोर सहित 19 मंजिला इमारत रहेगी। इसकी ऊंचाई 90 मीटर निर्धारित की गई है। महानगर के इतिहास में इतनी विशाल इमारत का निर्माण होना, आरेंज सिटी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस जगह जीरो माइल हेरिटेज वॉक का निर्माण भी किया जा रहा है। स्टेशन कि इमारत में होटल, रेस्टॉरेंट, व्यावसाइक कॉम्प्लेक्स, कार्यालय आदि रहेगा। सही मायने में जीरो माइल स्टेशन की इमारत महानगर के आकर्षण का केंद्र होगी। स्टेशन का परिक्षेत्र 5400 वर्गमीटर है। इसके कांक्रीटीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है, 6 चरणों में कार्य पूरा किया जाएगा। इस भव्य इमारत निर्माण के लिए सामग्री की पूर्ति 2 आरएमसी प्लांट के माध्यम से 26 ट्रांजिट मिक्सरों द्वारा की जा रही है। मेट्रो स्टेशन की डिजाइन मेंसर्स एनिया फ्रांस ने तैयार किया है और निर्माण कार्य आईटीडी सीमेंटेशन द्वारा किया जा रहा है।

Created On :   19 Aug 2017 3:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story