- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कांग्रेस के बिना विपक्ष का गठबंधन...
कांग्रेस के बिना विपक्ष का गठबंधन पूरा नहीं होगा
By - Tejinder Singh |21 Feb 2022 7:21 AM GMT
नाना पटोले का दावा कांग्रेस के बिना विपक्ष का गठबंधन पूरा नहीं होगा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की महाविकास आघाड़ी के दो दलों शिवेसना और राकांपा के शीर्ष नेतृत्व से हुई मुलाकात का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार का नेतृत्व करने वाली भाजपा के खिलाफ मोर्चा तैयार करने की राव की कोशिश सराहनीय है। लेकिन कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई गठबंधन पूरा नहीं हो सकता। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का यूपीए गठबंधन ही एक सक्षम विकल्प बन सकता है। पटोले ने कहा कि राव ने मुझसे मिलने के लिए संदेश भेजा था। लेकिन मेरे भंडारा होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
Created On :   21 Feb 2022 12:46 PM GMT
Next Story