नई पार्टी बनने के बाद राणे समर्थकों में उत्साह, बांटी मिठाई और मनाई खुशियां

Narayan rane supporters celebration for launch new party
नई पार्टी बनने के बाद राणे समर्थकों में उत्साह, बांटी मिठाई और मनाई खुशियां
नई पार्टी बनने के बाद राणे समर्थकों में उत्साह, बांटी मिठाई और मनाई खुशियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने नई पार्टी के गठन की घोषणा की, जिसके साथ ही उपराजधानी में उनके समर्थकों में उत्साह दिखा। रविवार को कार्यकर्ताओं ने रामेश्वरी चौक पर खुशियां मनाई, मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं का दावा है कि विदर्भ में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राणे की नई पार्टी में शामिल होने की तैयारी में है। युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष अजय हिवरकर, पूर्व नगरसेवक अजय चन्नोर, अमन उफाडे, नितीन बैसवारे ने राणे की पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

जल्द ही विदर्भ के दौरे पर आएंगे राणे

राणे जल्द ही विदर्भ के दौरे पर आएंगे। उनकी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत होगा। गौरतलब है कि राणे ने महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी के गठन की घोषण की है। शनिवार को इस संबंध में राणे ने मुंबई में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक में विदर्भ के कार्यकर्ता भी शामिल थे। कार्यकर्ताओं में अजय हिवरकर नागपुर,सिद्धार्थ वानखेडे अमरावती, नीरज वाघमारे यवतमाल, शहजाद शेख अकोला, तुषार बोंडे बुलढाणा, रजनीकांत विश्वकर्मा गोंदिया मौजूद थे।

Created On :   1 Oct 2017 8:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story