नारायणपुर : डबरी निर्माण से रामू को मिली सिंचाई की सुविधाःशासन की मनरेगा के तहत मिली मदद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नारायणपुर : डबरी निर्माण से रामू को मिली सिंचाई की सुविधाःशासन की मनरेगा के तहत मिली मदद

डिजिटल डेस्क, नारायणपुर। 31 दिसम्बर 2020 डबरी निर्माण होने से श्री रामू कुमेटी को फसलों को पानी देने में अब दिक्कत नहीं होती है और फसल का अच्छा उत्पादन भी हो रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी में शासन की मनरेगा योजना के तहत श्री रामू कुमेटी ने डबरी निर्माण करवाया। श्री रामू और उनके परिवार का आजीविका पूर्णतः कृषि पर निर्भर है। डबरी निर्माण के पहले श्री रामू के पास सिंचाई सुविधा नहीं होने से वे सालों से वर्षा के पानी पर निर्भर थे, जिससे खेत में फसल का उत्पादन कम होता था। वर्तमान में डबरी का निर्माण होने से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल में वृद्धि हुई है। डबरी निर्माण होने के पहले कि स्थिति को बताते हुए श्री रामू ने बताया कि डबरी निर्माण होने से पहले उनकी भूमि में वर्षा का पानी नहीं रूकता था, जिसके कारण अच्छी फसल नहीं होती थी। आज डबरी निर्माण होने के बाद वर्तमान में भूमि में फसल बढ़ी है। जिससे जल संरक्षण हुआ है और भूमि का जल स्तर बढ़ा है।

Created On :   31 Dec 2020 3:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story