डिफेन्स फैक्टरियों के निजिकरण का देशभर में विरोध, 30 दिन तक चलेगी हड़ताल

Nationwide oppose on privatization of defense factories, strike for 30 days
डिफेन्स फैक्टरियों के निजिकरण का देशभर में विरोध, 30 दिन तक चलेगी हड़ताल
डिफेन्स फैक्टरियों के निजिकरण का देशभर में विरोध, 30 दिन तक चलेगी हड़ताल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डिफेंस फैक्ट्रियों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार से आयुध निर्माणी अंबाझरी मे संयुक्त संघर्ष समिती ने काम बंद आंदोलन पुकारा। यह हड़ताल देशव्यापी है। रक्षा क्षेत्र के मजदूर संगठन एआईडीएएफ बीपीएमएस आईएन्डिडब्ल्यूएफ से संलग्न मजदूर संगठनों ने भारत सरकार ने आयुध निर्माणियों के निजीकरण के खिलाफ २० अगस्त से १९ सितंबर तक एक माह की हड़ताल का प्रारंभ हुआ।नागपुर डिफेंस आंबाझरी के आयुधी निर्माणी कर्मचारियों ने सुबह से ही काम बंद रखा।सभी कर्मचारी निर्माणी गेट के सामने इक्कठा होकर सरकार के नीति का विरोध जताया।तीनो शिफ्ट के कर्मचारी काम पर नहीं गए। आयुध निर्माणी बोर्ड का निगामीकरण करने का प्रस्ताव है सरकार का है।१९६२ मे भारत के साथ युध्द मे चीन के हाथों करारी शिकस्त खाने के बाद देश की संप्रभुता के रक्षण हेतू भारत सरकार द्वारा रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत पूर्व की मात्र १३ आयुध निर्माणीयों का विस्तार कर ४१ आयुध निर्माणीयाँ तत्कालीन भारत सरकार द्वारा स्थापीत की गयी। इन आयुध निर्माणीयों मे सेना के तीनो अंगों को आवश्यक युध्दक सामग्रियों का निर्माण किया जाता है, यह जानकारी सुभाष पडोले ने दी। वर्तमान एन डी ए सरकार द्वारा निजी कंपनियों के दबाव मे, जिन आयुध निर्माणीयों ने सरकार द्वारा तय उत्पादन लक्ष को सालों साल सफलतापूर्वक हासिल किया है और देश के १९६५, १९७१ तथा कारगील युध्द को जीतने मे जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा ऐसी आयुध निर्माणियों का निगमीकरण करने का सरकार का निर्णय देश हित मे नही है।

Created On :   20 Aug 2019 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story