मुख्यमंत्री निवास के सामने राकांपा का प्रदर्शन, नागपुर लौटने के लगाए नारे

NCP protest in front of Chief Ministers residence, slogans of returning to Nagpur
मुख्यमंत्री निवास के सामने राकांपा का प्रदर्शन, नागपुर लौटने के लगाए नारे
मुख्यमंत्री निवास के सामने राकांपा का प्रदर्शन, नागपुर लौटने के लगाए नारे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री पद को लेकर राज्य की राजनीति पर तंज कसते हुए राकांपा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विरोध में प्रदर्शन किया। बुधवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास रामगिरी के सामने नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री से नागपुर लौटने का आव्हान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बैनर के साथ प्रदर्शन किया। बैनर में मुख्यमंत्री फडणवीस की फोटो के साथ लिखा था-वेलकम टू नागपुर। राकांपा पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव परिणाम आने के 14 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं होने से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना है। शिवसेना भाजपा गठबंधन सरकार नहीं बना पा रहा है। मुख्यमंत्री ने चुनाव के पहले इन शब्दों के साथ प्रचार किया था कि मैं फिर से आऊंगा। लेकिन अब वे मुख्यमंत्री बनते नहीं दिख रहे हैं।

राकांपा कार्यकर्ताओं ने बैनर में मुख्यमंत्री को लेकर यह भी लिखा था कि तुम फिर से नहीं आ पाओगे। राज्य के बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र को संभालने का आव्हान भी मुख्यमंत्री से किया गया। अलका कांबले, ईश्वर बालबुधे, अविनाश गोतमारे, सतीश इटकेलवार, डाॅ विलास मूर्ति, महेंद्र भांगे, मोरेश्वर जाधव, रिजवान अंसारी, रूद्रा धाकडे, जतीन मलकान, अजहर पटेल, गोपाल ठाकुर, मोरेश्वर फटिंग, नितीन नायडू, प्रणय जांभुलकर, रेखा गौर, मीनाक्षी वाडबुधे, पुष्पा डोंगरे, शोभा भगत, चंद्रकला पाटील, मंदा वैरागडे, नेहा गौर, विजया लालझरे शामिल थे। 

राकांपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में बहुजन समाज के नेतृत्व को दरकिनार किया जा रहा है। ओबीसी समाज को न्याय नहीं दिया जा रहा है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को परेशान करने का प्रयास किया गया। किसान,महिला व युवा वर्ग की परेशानी का ध्यान नहीं रखा गया। हर तरफ सरकार के विरोध में असंतोष है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल प्रचार की राजनीति करते रहे हैं। उनका नेतृत्व असफल रहा है। 

Created On :   6 Nov 2019 4:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story