अगले विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने तय किया 100 विधायकों का लक्ष्य

NCP sets target of 100 MLAs for next assembly election
अगले विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने तय किया 100 विधायकों का लक्ष्य
अगले विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने तय किया 100 विधायकों का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य की सत्ता में भागीदार राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) चाहती है कि आगामी विधान सभा चुनाव में उसके कम से कम 100 विधायक चुने जाए। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुंबई से फिलहाल हमारा केवल एक विधायक चुन कर आया है। अब मुंबई में पार्टी को मजबूत करना है। इसके अलावा औरंगाबाद व नई मुंबई मनपा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। पाटील ने कहा अभी हमारे 54 विधायक हैं। अब इसे 100 के पार पहुंचाना है।

प्रदेश राकांपा अध्यक्ष ने जताई इच्छा 

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट खत्म होने के बाद राकांपा नेता राज्यभर का दौरा करेंगे। पार्टी  संगठन को मजबूत करने और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार साहेब के विचार घर-घऱ पहुंचाने का काम किया जाएगा। राकांपा नेता ने कहा कि पार्टी धर्मनिरपेक्षता की नीति पर चलती रहेगी।  


 

Created On :   11 Jun 2020 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story